देवरिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने आए एक युवक की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बघौचघाट थाना क्षेत्र के पकहा गांव निवासी बिटम साहनी ने पुलिस तहरीर देकर को बताया कि वह 20 अगस्त को देवरिया मेडिकल कॉलेज में दवा कराने गए थे। बाइक मेडिकल कॉलेज परिसर में गेट के सामने खड़ी की थी। दवा कराने के बाद वापस पहुंचा तो बाइक वहां नहीं थी। आसपास खोजबीन करने के बाद भी बाइक सुराग नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर बाइक चोर का पता लगाया जा रहा है। संवाद