फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भलुअनी में पुरुषों की अपेक्षा अधिक संख्या में महिलाओं ने किया वोट

Thu, 04 May 2023 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाताओं को रिझाते दिखे प्रत्याशी और समर्थक, गाड़ियों से ढोए जा रहे थे वोटर
विज्ञापन

पवन पाठक/विकास तिवारी/सुधाकर पांडेय
भलुअनी। निकाय चुनाव के दिन बृहस्पतिवार को बूथों पर पूरे दिन वोट करने को लेकर मतदाता काफी उत्साहित दिखे। नगर पंचायत चुनाव में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं ने बढ़चढ़ कर वोट किया। वहीं प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं को रिझाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे थे। जबकि कहीं-कहीं वोटरों को घरों से गाड़ियों से लाया जा रहा था।
नए नगर पंचायत भलुअनी में 14 केंद्रों के 25 बूथों पर मतदान हुआ। सुबह नौ बजे तक वोट प्रतिशत 8.80 रहा। लेकिन समय के साथ बूथों पर मतदाताओं की भीड़ बढ़ने लगी। जो क्रम देर शाम तक चलता रहा। शाम पांच बजे तक 58.6 प्रतिशत वोट पोल हुए थे। गोविंद वल्लभ पंत वार्ड में करीब 1100 मतदाताओं में शाम छह बजे तक 334 पुरुषों की अपेक्षा 362 महिलाओं ने वोट किया था। पहली बार हुए चुनाव को लेकर मतदाताओं का कहना था कि चुनाव से गांव से शहरी होने का दर्जा मिला है। इससे लोगों को विकास के अलावा अनेक लाभ होंगे। जबकि महिलाओं को रोजगार का अवसर भी मिलेगा। इंसेट में-
विज्ञापन

प्रत्याशी-समर्थकों में हुई झड़प
भलुअनी। नगर पंचायत चुनाव के दौरान शिवधरिया-राजेंद्र नगर वार्ड में दोपहर करीब 12 बजे बूथ पर कुछ प्रत्याशी समर्थकों में बहस होने लगी। तीखी झड़प के कारण कुछ देर के लिए बूथ पर माहौल गरमा गया। लोगों के अनुसार जानकारी होने पर अधिकारियों और फोर्स के जवान पहुंच गए। जिसे देख लोग खिसक लिए। तब जाकर मामला शांत हुआ। झड़प का कारण लोग एक प्रत्याशी समर्थकों की ओर से गाड़ियों में वोटरों को भरकर लाया जाना बता रहे हैं। हालांकि अधिकारी इस बात से इन्कार कर रहे थे।
विज्ञापन

इंसेट में-
वोटरलिस्ट में नाम न होने पर मायूस लौटे लोग
भलुअनी। निकाय चुनाव में बूथों पर मतदान के लिए लोगों की भीड़ रही। सुबह हल्की बारिश के कारण कुछ जगहों पर सन्नाटा रहा। लेकिन आसमान साफ होने और दिन चढ़ने के साथ ही बूथों पर मतदाताओं की कतार लग गई। गोविंद वल्लभ पंत वार्ड बूथ संख्या 14 में वोटर लिस्ट से करीब 60-65 लोगों का नाम गायब था। नाम कटा होने के कारण बिना वोट दिए घर लौट रहीं अन्नू देवी, चांदनी, फूलबदन, इंदू, कंचन पाठक, पूनम, कृष्णमोहन पाठक, साधना पाठक, धर्मेंद्र विश्वकर्मा का कहना था कि बीएलओ की लापरवाही के कारण हम मतदाता पहली बार हुए निकाय चुनाव में वोट करने से वंचित रह गए। जिसकी कसक हमेशा सालती रहेगी। नाम कटा होने के कारण लोगों में आक्रोश था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें