फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पिंक बूथों पर रहा उत्साह

Thu, 04 May 2023 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- सजे थे बूथ, महिला कर्मियों ने संभाली थीं कमान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नगर निकाय चुनाव में जनपद की दो नगर पालिका और 15 नगर पंचायतों में एक-एक पिंक बूथ बनाए गए थे। यहां विशेष इंतजाम किए गए थे। इन बूथों को गुब्बारे से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। फर्श पर मैट बिछे थे। मतदान के बाद लोगों ने सेल्फी प्वांइट पर सेल्फी भी ली।
नगर पालिका देवरिया में टाउन हाल परिसर स्थित इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय के बूथ संख्या 177 को पिंक बूथ बनाया गया था। मतदान के लिए बूथों पर महिला कर्मियों की तैनाती की गई थी। वहीं महिला सुरक्षा कर्मी मुस्तैद रहीं। बूथ को रंग-बिरंगे गुब्बारे से सजाया गया था। गेट से बूथ तक टेंट लगाए गए थे और फर्श पर मैट बिछाया गया था। वहीं एक स्थान पर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था। मतदान करने के बाद सेल्फी लेने के लिए लोग उत्साहित दिखे। इसके अलावा नगर पालिका गौरा बरहज में प्राथमिक विद्यालय लबकनी बूथ संख्या 14, नगर पंचायत पथरदेवा में प्राथमिक पाठशाला सिधावें में बूथ संख्या 9, रामपुर कारखाना में जनता इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना बूथ संख्या 9, बैतालपुर में प्राथमिक पाठशाला गुड़री में बूथ संख्या 11, हेतिमपुर में बाबू राम इंटर कॉलेज भुजौली में बूथ संख्या 16, तरकुलवा में जूनियर हाईस्कूल तरकुलवा में बूथ संख्या 16, गौरी बाजार में कन्या जूनियर हाई स्कूल गौरी बाजार में बूथ संख्या 10, बरियापुर में प्राथमिक पाठशाला रघुनाथपुर बूथ संख्या 11 को पिंक बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह नगर पंचायत रुद्रपुर में जूनियर हाईस्कूल में बूथ संख्या 11, मदनपुर कन्या प्राथमिक पाठशाला गनियारी में बूथ संख्या 8, नगर पंचायत भलुअनी में प्राथमिक विद्यालय भलुअनी बूथ संख्या 25, भाटपाररानी में नगर पंचायत भाटपाररानी में बीआरडी कन्या विद्यालय बूथ संख्या 11, नगर पंचायत भटनी में बूथ संख्या पांच, सलेमपुर में ब्लाक कार्यालय में बूथ संख्या पांच, मझौलीराज में इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय भगड़ा भवानी में बूथ संख्या 5 व नगर पंचायत लार में संविलियन विद्यालय लार में बूथ संख्या 12 को पिंक बूथ बनाया गया था। इन बूथों को भी सजाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें