फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: होली पर दिल्ली और कानपुर रूट पर चलेंगी अधिक बसें

Mon, 03 Nov 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। होली पर्व पर बाहर से आने वाली यात्रियों की संख्या को देखते हुए रोडवेज ने दिल्ली व कानपुर रूट पर बसों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। यात्रियों को दिक्कत न हो और आय की अच्छी संभावना को देखते हुए परिवहन निगम की ओर से चालकों, परिचालकों की छुट्टियां 18 मार्च तक के लिए निरस्त कर दी गई हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में देवरिया डिपो के पास निगम की 79 और 131 अनुबंधित बसें संचालित हो रही हैं। इस समय दिल्ली के लिए दो, कानपुर के लिए छह, लखनऊ के लिए दो बसें भेजी जा रही हैं। 14 मार्च को होली पर्व को देखते हुए एवं बाहर से पर्व मनाने घर आने वाले यात्रियों को देखते हुए लंबी दूरी वाले मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। ऐसे में दिल्ली रुट पर छह, कानपुर पर नौ एवं लखनऊ रुट पर छह बसें प्रतिदिन चलाने का निर्णय लिया गया है। इधर परिवहन निगम ने आठ मार्च से लेकर 18 मार्च तक के लिए चालकों, परिचालकों, वर्कशापकर्मियों के अवकाश को निरस्त कर दिया गया है।
वहीं अवधि में यानि लगातार 11 दिन तक कायर्य करने वाले चालकों-परिचालकों को निगम की ओर से चार हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राकेश पति त्रिपाठी ने बताया कि होली पर्व पर दिल्ली, कानपुर व लखनऊ रुट पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इन जगहों से यात्री अधिक हुए तो और अधिक संख्या में बसें भेजी जाएंगी। जहां के लिए भी सवारी होंगी, रोडवेज की बसें वहां जाएंगी। होली के बाद भी यात्री त्योहार मनाकर समय से अपने रोजगार वाले स्थलों पर जा सके, इसके लिए बसों का इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें