फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पूर्वांचल में मानसून सक्रिय, दिनभर छाए रहे बादल, हल्की बारिश भी

Thu, 09 Jul 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद पूर्वांचल में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे कमजोर पड़ा मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन

इसके चलते बुधवार को पूरे दिन बादलों की आवाजाही रही। दोपहर बाद दो बार रुक-रुककर बारिश भी हुई। हालांकि इससे उमस में कोई कमी नहीं आई है।
मंगलवार की शाम से ही हवा का रुख बदलने लगा था। देर रात देवरिया शहर में कुछ देर के लिए बारिश हुई। बुधवार की सुबह आसमान साफ था, लेकिन 10 बजते-बजते बादल छाए और बारिश शुरू हो गई। महज 10 मिनट में ही बारिश थमी और तेज धूप निकल आया। दोपहर बाद फिर बादल छाए और शाम को रुक रुककर बारिश हुई। मौसम विभाग गोरखपुर के अनुसार अगले तीन दिन तक पूर्वांचल में मानसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान अच्छी बारिश के आसार हैं।
बुधवार को हुई बारिश के बाद किसानों को थोड़ी राहत मिली है। जिनके खेत में धान की रोपाई 10 दिन पहले हो गई थी, वे यूरिया के छिड़काव की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें