फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आग लगने से तीन झोड़ियां राख

Thu, 09 Jul 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। मईल थाना क्षेत्र के करौता गांव में मंगलवारकी देर रात संदिग्ध हालात में एक झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तीन झोपड़ियां उसकी चपेट में आकर जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन

करौता गांव निवासी घुरहू चौहान परिवार के साथ गांव के काली मंदिर के पास झोपड़ी बनाकर रहते हैं। मंगलवार की रात भोजन के बाद परिवार के लोग सो गए। घुरहू की बहू अनिता बच्चों के साथ झोपड़ी से जुड़े एक कमरे में सो रही थी।
दूसरे कमरे में उसकी बेटी सोई थी। देर रात अचानक झोपड़ी से आग की लपटें उठती देख अनिता और उनकी ननद शोर मचाते हुए बाहर निकलीं।
आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। कुछ ही देर में तीनों झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। पुलिस का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें