फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छत से कपड़ा उतारने गई महिला को बंदर ने दिया धक्का, मौत

Sun, 28 Apr 2024 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में मची चीख-पुकार, पड़ोस में शादी समारोह भी हुआ फीका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। छत से कपड़ा उतारने व गेहूं की रखवाली करने गई महिला को बंदर ने धक्का दे दिया। घायल अवस्था में परिजन महिला को देवरिया स्थित मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। घर में चीख-पुकार मच गई। पीड़ित परिवार के पड़ोस से जा रही बरात का उत्साह भी फीका पड़ गया।
भटनी के उसका गांव निवासी बृजभान सिंह उर्फ दरोगा गांव में ही आटा चक्की चलाते हैं। शुक्रवार को उनकी पत्नी उषा देवी (45) छत पर गेहूं सूखने के लिए डाली थीं। शाम को करीब पांच बजे वह पड़ोस से जा रही बरात में परछावन करने जाने के लिए तैयार हुईं। तभी छत पर बंदर आने की सूचना मिली। वह छत पर चढ़कर गेहूं की रखवाली करते हुए सूखने के लिए डाले गए कपड़े उतारने लगीं। इसी दौरान एक बंदर ने उनको छत से धक्का दे दिया। इससे वह छत से गिरकर बेहोश हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पर परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां स्थिति गंभीर देखकर डॉक्टरों ने देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रात करीब साढ़े नौ बजे उषा देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत से पति बृजभान सिंह, बेटा विक्रांत और अखिलेश का रो-रो कर बुरा हाल है। सीओ भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि छत से बंदर के धक्का देने से महिला की मौत हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इन्कार कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें