फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दूल्हे की गाड़ी में लगाई आग, मची अफरा-तफरी

Sun, 28 Apr 2024 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने घटना को दिया अंजाम

संवाद न्यूज एजेंसी

कंचनपुर। तरकुलवा थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में शुक्रवार की रात शादी की रस्म के समय अराजक तत्वों ने दूल्हे की गाड़ी पर पेट्रोल गिरा कर आग लगा दी। इससे अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने बालू और पानी डालकर आग बुझाई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मदरा पाली गांव से एक युवक की बरात तरकुलवा थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में शुक्रवार की रात आई थी। सभी बराती जब भोजन कर लिए तो जयमाल की रस्म पूरी की गई। शादी की रस्म के दौरान दूल्हे की गाड़ी बगल में खड़ी थी। तभी अचानक रात 12 बजे के करीब दो नकाबपोश युवक बाइक से आए और दूल्हे की गाड़ी पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाकर फरार हो गए।
विज्ञापन

इससे गाड़ी का बाहरी हिस्सा जलने लगा। यह देखकर बरात में भगदड़ मच गई। आसपास के लोगों ने धूल और पानी फेंक कर आग पर काबू पाया। इसकी सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रणजीत सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सीओ संजय रेड्डी ने बताया कि मामला गंभीर है। अराजक तत्वों के खिलाफ केस दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें