फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्वास्थ्य कर्मियों के कार्यों की करें निगरानी

Sun, 07 Dec 2025 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। एडी हेल्थ डॉ. जयंत कुमार ने शनिवार को सीएमओ कार्यालय के धन्वंतरि सभागार में मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. अनिल गुप्ता, एसीएमओ और प्रभारी चिकित्साधिकारियों के साथ स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा बैठक किया। एडी हेल्थ ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों में लापरवाही पर नाराजगी जताया और सीएचओ, एएनएम व आशा सहित सभी स्वास्थ्य कार्मियों की कार्यप्रणाली पर निगरानी रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एडी हेल्थ ने कहा कि जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, इलाज व प्रसव निशुल्क है। महिला के गर्भधारण का पता चलते ही उसका टीकाकरण व प्रसव के पहले चारों स्वास्थ्य जांच कराने की जिम्मेदारी आशा और एएनएम की है। उन्होंने अपर चिकित्साधिकारियों के साथ प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षकों, प्रभारी चिकित्साधिकारियों को आशा और एएनएम के कार्यों पर निगरानी करने का निर्देश दिया।
एडी ने फीवर के मरीजों को त्वरित इलाज दिलाने का निर्देश दिया। लक्ष्य के हिसाब से प्रधानमंत्री जन आरोग्य में चयनित परिवारों व 70 या उससे अधिक आयु वाले लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाने, टीकाकरण व टीबी के मरीजों को चिह्नित कर उन्हें त्वरित इलाज देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, एसीएमओ डॉ. अजय शाही, एसीएमओ डॉ. एसके सिन्हा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें