फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जालसाजी कर निकाल ली रकम, केस दर्ज

Fri, 29 Nov 2024 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। मझौली राज के भगड़ा भवानी की एक महिला ने जालसाजी कर पीएम आवास की रकम खाते से निकाल ली। पीड़ित महिला शकुंतला देवी पत्नी रमाशंकर की तहरीर पर पुलिस ने भगड़ा भवानी की रहने वाली बुच्ची देवी पत्नी प्रदुम्न तुरहा के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शकुंतला देवी का आरोप है कि उसके गांव के रहने वाली बुच्ची देवी जालसाजी कर उसके खाते से प्रधान मंत्री आवास का एक लाख चार हजार रुपये निकाल ली। जानकारी होने पर वह महिला समझौता पत्र लिखकर कहा कि बीस दिन में आपका पैसा वापस कर दूंगी। इसके बावजूद मेरा पैसा नहीं दी। बीस अक्टूबर को केवल पंद्रह हजार रुपया दिया। उसके बाद शेष पैसा नहीं दिया। कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें