फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पांच पेटी देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Mon, 19 Oct 2026 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। बनकटा रेलवे स्टेशन परिसर में शनिवार की सुबह मऊ-छपरा पैसेंजर ट्रेन के समय जीआरपी और बनकटा पुलिस की संयुक्त टीम ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से पांच पेटी में रखे 225 पाउच देसी शराब बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बिहार के सिवान जिले के दरौली थाना क्षेत्र के सरहरवा गांव निवासी गौतम कुमार और मैरवा थाना क्षेत्र के धमौर गांव निवासी वीरेंद्र कुमार के रूप में हुई। जीआरपी के क्षेत्राधिकारी सविरत्न गौतम ने बताया कि दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें