संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। मगहरा चौराहे के पास बाइक मैकेनिक को मारपीट कर उससे पांच हजार रुपये और मोबाइल फोन छिनैती का मामला सामने आया है। पीड़ित का कहना है कि दो दिन पहले रात में करीब 8:30 बजे मगहरा चौराहे से बाजार कर घर के लिए चला था।
चौराहे से कुछ दूर आगे तीन युवक आए और बाइक रोक कर मारपीट कर रुपये छिनकर भाग गए। पीड़ित ने रविवार को थाने में तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार, दोहनी गांव निवासी अरविंद शर्मा बाइक मैकेनिक है। उसने गांव के चौराहे पर दुकान खोल रखी है।
शनिवार की शाम वह बाइक से मगहरा चौराहे पर बाजार गया था। उसका कहना है कि बाजार कर रात करीब 8:30 बजे घर के लिए चला। चौराहे से कुछ दूर ही पहुंचा था कि तीन युवक आए और बाइक रोक गाली देने लगे।
विरोध करने पर तीनों ने जानमाल की धमकी देते हुए पाकेट में रखा पांच हजार रुपये और मोबाइल फोन निकाल लिया। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि तहरीर मिली है। मारपीट की बात सामने आई है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।