फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रधानमंत्री योजना के नाम पर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। बजाज फाइनेंस कंपनी को फर्जी लोन दिलाकर करीब 39.31 लाख रुपये की ठगी के दो आरोपियों को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दो बाइक डीलरों और उनके सहयोगियों ने दर्जनों ग्रामीणों को प्रधानमंत्री योजना के नाम पर सस्ती बाइक दिलाने का झांसा देकर ठगी की थी। मामले में 25 जुलाई 2025 को चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

बजाज फाइनेंस के आरसीयू एरिया मैनेजर कुलदीप यादव ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि संकेत बजाज सुरौली के प्रोपराइटर धनंजय चौरसिया और कृष्णा बजाज रुद्रपुर के प्रोपराइटर सुरेंद्र यादव नामक दो बजाज फाइनेंस के सब-डीलरों ने अपने साथी किशन रावत और पिंटू तिवारी के साथ मिलकर ठगी की है।
इन डीलरों ने 48 ग्रामीणों को पीएम योजना में सब्सिडी पर बाइक देने का झांसा देकर उनसे कागजात और बायोमेट्रिक लेकर फर्जी तरीके से उनके नाम पर फाइनेंस लोन करवा दिए। ग्राहकों की जानकारी के बिना ही उनके नाम से एक्सिस बैंक में खाता खुलवाया गया, नया सिम कार्ड निकाला गया और फर्जी पते और दस्तावेज तैयार कर लोन स्वीकृत करा लिया गया। जांच में पाया गया कि संकेत बजाज से जुड़े 36 मामलों में 29 लाख रुपये से अधिक का लोन लिया गया। कृष्णा बजाज से जुड़े 12 मामलों में 10.31 लाख का लोन पास हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने नकद भुगतान कर बाइक खरीदी, मगर अब उन पर फर्जी लोन का बोझ आ गया है।
विज्ञापन

बजाज फाइनेंस के अफसरों ने जब डीलरों से पूछताछ की तो उन्होंने 100 रुपये स्टांप पेपर पर शपथ पत्र देकर अपराध स्वीकार किया। धोखाधड़ी का यह खेल दो सब-डीलरों ने सुनियोजित तरीके से किया। शनिवार को पुलिस ने दो आरोपी किशन रावत निवासी जोतबनकट दूधनाथ टोला रामचक और पिण्टू तिवारी उर्फ श्याम कुमार तिवारी निवासी तारासारा को सहनकोट मंदिर के समीप से पकड़ा। सीओ हरिराम यादव ने बताया कि दोनों को न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें