फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कैंप में लापरवाही पर एमओआईसी को वेतन रोका

विज्ञापन
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय की बैठक हुई। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
स्वास्थ्य कैंप में लापरवाही पर एमओआईसी को वेतन रोका
विज्ञापन

डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई
देवरिया। जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को सीएमओ कार्यालय के धन्वंतरि सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य कैंप में लापरवाही पर तरकुलवा के एमओआईसी का वेतन रोकने का निर्देश दिया, वहीं टीबी उन्मूलन में खराब प्रदर्शन पर देसही देवरिया के एमओआईसी को फटकार लगाई।
उन्होंने 24 अक्तूबर तक आशा (एक्रिडेटेड सोशल हेल्थ एक्टिविस्ट) के सभी रिक्त पदों को भरने का निर्देश दिया। जनपद में आशा के कुल 2930 पद स्वीकृत हैं, जिसके सापेक्ष 2655 पद रिक्त हैं। इसके अतिरिक्त जननी सुरक्षा योजना में लापरवाही बरतने वाली 121 आशाओं को हटाने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जनपद में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया। सलेमपुर के रंजनी हॉस्पिटल की लापरवाही की वजह से दो प्रसूताओं की मृत्यु का मुद्दा भी समिति के समक्ष उठा। जिलाधिकारी ने सीडीओ की अध्यक्षता में एक कमेटी का भी गठन किया। यह समिति रंजनी हॉस्पिटल पर एक वर्ष पूर्व लगी रोक को हटाने वाले अधिकारी को चिन्हित कर कार्रवाई की संस्तुति करेगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पूरे प्रकरण में निजी अस्पताल की एजेंट की तरह कार्य कर रही आशा की संदिग्ध भूमिका की जांच कर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया।
इस दौरान सीडीओ रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ. राजेश झा, सीएमएस (महिला) डॉ. अल्पना रानी गुप्ता, एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. संजय चंद्र, डॉ. बीपी सिंह, बीएसए हरिश्चंद्रनाथ, डीपीआरओ अविनाश कुमार, डीपीओ कृष्णकांत राय, डब्लूएचओ के डॉ. अंकुर सांगवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें