बरहज के बेलडाड़ स्थित रामजानकी मार्ग पर छात्रों के बवाल काटने से सड़क पर लगी भीड़।
- फोटो : DEORIA
बीच सड़क पर भिड़ गए छात्रों के दो गुट, पुलिस बेखबर
बरहज क्षेत्र के बेलडाड़ चौराहे की घटना, बाधित रहा आवागमन
बरहज। क्षेत्र के बेलडाड़ चौराहे पर मंगलवार की दोपहर में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए, जिससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कुछ देर के लिए रामजानकी मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों के पहिए थम गए। पुलिस के न पहुंचने पर स्थानीय लोगों के हस्तक्षेेप के बाद किसी तरह मामला शांत हो सका।
बरहज के एक विद्यालय के छात्र किसी बात को लेकर स्कूल के बाहर आपस में भिड़ गए, लेकिन मामला शांत हो गया। सभी छात्र दोबारा गुटबाजी करते हुए बेलडाड़ चौराहे पर हाथ में डंडा आदि लेकर हंगामा करने लगे। दोनों गुटों की तनातनी बढ़ते देख कुछ देर के लिए सड़क पर गाड़ियों के पहिए थम गए। छात्र एक-दूसरे पर डंडा भांजकर गाली देते हुए देख लेने की बात कर रहे थे।
सभी छात्र खोरी और कटइलवा के बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह मामला शांत हो सका। थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि ऐसी कोई सूचना नहीं है। पता कराता हूं।