फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मोहन सेतु क्षेत्र के लिए विकास की खोलेगा नई राह

Mon, 30 Nov 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। सरयू नदी पर निर्माणाधीन मोहन सेतु क्षेत्र के लिए विकास की नई राह खोलेगा। पुल बनने से नदी पार स्थित परसियां-विशुनपुर देवार गांव का बरहज से सीधा संपर्क हो जाएगा। साथ ही मऊ जिले से देवरिया की दूरी और आवागमन की मुश्किलें भी कम होंगी। जनवरी से पुल का निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। इससे क्षेत्र के लोगों में बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की सुविधाएं मिलने की आस जगी है।
विज्ञापन

सरयू पार स्थित परसियां-विशुनपुर देवार की भौगोलिक स्थिति दुर्गम है। यहां पहुंचने के लिए लोगों को नाव या पीपा पुल का सहारा लेना पड़ता है। बाढ़ के दौरान पीपा पुल की सुविधा भी नहीं मिलती। ऐसे में ग्रामीणों को मऊ और दोहरीघाट के रास्ते लंबी दूरी तय कर बरहज पहुंचना पड़ता है। पीडब्ल्यूडी की ओर से नदी का पाट छोटा होने पर 15 नवंबर से 15 जून तक पीपा पुल संचालित किया जाता है। शेष समय नाव से आवागमन होता है।
स्थानीय संजय कुमार यादव और मंजनाथ का कहना है कि मोहन सेतु बनने से गांव का पिछड़ापन दूर होगा। बच्चों को शिक्षा और मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आने-जाने में आसानी होगी। बरहज से सीधा जुड़ाव होने पर व्यापारिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, दुर्गम भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोग यहां शरण लेते हैं। क्षेत्र में कच्ची शराब का कारोबार भी संचालित होता है। पुल बनने से पुलिस और प्रशासन की पहुंच आसान होगी तथा ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। सेतु निर्माण की उम्मीद से ग्रामीणों को क्षेत्र की तस्वीर बदलने की आस है।
...
2013 में पुल का शिलान्यास और 2017 में बनकर तैयार होने को लेकर काफी उम्मीद थी। मोहन सेतु के अधर में होने के कारण स्थिति आज भी ज्यों की त्यों बनी हुई है। पुल को लेकर बरांव में आयोजित मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की जनसभा में उनके संबोधन और जनवरी से निर्माण कार्य शुरू कराए जाने की कवायद को लेकर एक बार फिर आशा की किरण जगी है।
- छोटेलाल ग्रामीण, परसियां देवार


...
पुल न बनने से दक्षिणी छोर के गांवों का विकास रुका हुआ है। पुल के बन जाने और लोगों की आवाजाही बढ़ने से गांवों के विकास के साथ-साथ लोगों में बदलाव होगा।
विज्ञापन


- रमाशंकर यादव ग्रामीण, दियारा

..
कोट-
पुल निर्माण कार्य के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा कटान रोधी और एप्रोच मार्ग बनाया जाना है। इस पर जल्द ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

- क्षितिज जायसवाल, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें