फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में भाजपा को याद आया मोहन सेतु : कनकलता

Sat, 27 Jun 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सपा नेता व पूर्व राज्यसभा सदस्य कनकलता सिंह ने कहा कि बरहज विधानसभा क्षेत्र में सरयू नदी के तट पर पूर्व सांसद मोहन सिंह के नाम पर वर्ष 2014 में अखिलेश यादव की सरकार में स्वीकृत पक्के सेतु के निर्माण को लेकर भाजपा राजनीति कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अखिलेश की सरकार ने ही 200 करोड़ रुपये दिए थे। इस धनराशि से पुल का 80 फीसदी कार्य पूरा हो गया था, मगर शेष धनराशि को वर्ष 2017 में प्रदेश की सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार ने रोक दी थी। इससे पुल अधूरा पड़ा है। वहीं देवरिया-बरहज मार्ग के चौड़ीकरण कार्य को भी सरकार ने लटका दिया है। अब विधानसभा चुनाव के समय यह सड़क याद आने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें