फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चुनावी माहौल में सरकार, घोषणाओं से फिजा बनाने की कवायद

Sat, 27 Jun 2026 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
dition : DeoriaPage No : 7बरहज के बराव में मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में जुटी भी
विज्ञापन
देवरिया। पिछले महीने देवरिया शहर के भीमपुर चौराहे पर जनसभा के 34 दिन बाद ही मुख्यमंत्री बरहज के बरांव की जनसभा में पहुंचे। मुख्यमंत्री समेत सभी वक्ताओं का पूरा ध्यान सरकार की उपलब्धि और विपक्ष की कमियां गिनाने तक सीमित रहा। मंच से सभी वक्ता बार-बार साल 2017 के पहले के यूपी की याद दिला रहे थे।
विज्ञापन

साथ ही, आने वाले चुनाव में एकजुट रहने और विपक्ष के बहकावे में नहीं आने की सीख देते रहे। बरांव की जनसभा में सिर्फ दो विधानसभा क्षेत्रों रुद्रपुर और बरहज के विकास कार्यों की चर्चा हुई। इसके बाद से ही अनुमान लगाया जाने लगा कि मुख्यमंत्री की अगली सभा सलेमपुर और भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र के बीच हो सकती है।
प्रदेश सरकार का कार्यकाल अगले साल मई तक का है। इसके लिए मार्च-अप्रैल में चुनाव कराना होगा। हालांकि, उस वक्त जनगणना कार्य को देखते हुए ऐसी चर्चा हो रही है कि चुनाव समय से पहले इसी साल नवंबर-दिसंबर में हो सकता है। इस संभावना को सरकार और संगठन की गतिविधियों में आई तेजी से भी बल मिल रहा है।
विज्ञापन

22 मई को देवरिया शहर से सटे भीमपुर चौराहे के पास मुख्यमंत्री की जनसभा हुई थी। इसमें देवरिया, पथरदेवा और रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र से जुड़े कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास हुआ था। विभिन्न योजनाओं के लिए जिन लाभार्थियों का चयन किया गया था, वे भी इन्हीं तीन विधानसभा क्षेत्रों के थे।
इसके बाद शुक्रवार को बरांव की जनसभा में रुद्रपुर और बरहज विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्याें को शामिल किया गया। कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के चयन में भी इन्हीं दो विधानसभा क्षेत्रों को तवज्जो मिली। कुछ लोग देवरिया सदर क्षेत्र के भी थे। वहीं सलेमपुर और भाटपार रानी क्षेत्र में विकास योजनाओं और लाभार्थियों को अभी नहीं चुना गया है। मतलब साफ है कि अगली जनसभा सलेमपुर और भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र होगी।
...
पिछली बार सभी सीटें जीती थीं, इसी बार भी उसी पर फोकस
पिछले विधानसभा चुनाव में जिले की सभी सात विधानसभा सीटों देवरिया सदर, रुद्रपुर, बरहज, रामपुर कारखाना, पथरदेवा, भाटपार रानी और सलेमपुर भाजपा की झोली में आई थी। इनमें से सलेमपुर और भाटपार रानी सीट पर शुरू से ही समाजवानी और कांग्रेस का प्रभाव रहा है, लेकिन पिछली बार पूरा जिला भगवा रंग में शामिल हो गया था। इस बार भी सरकार और संगठन का पूरा फोकस वहीं है।
...
पिछले महीने में बदला था जिलाध्यक्ष
सरकार के साथ-साथ भाजपा का संगठन भी चुनावी मोड पर है। पिछले महीने ही जिलाध्यक्ष पद पर बदलाव किया गया था। इसके बाद प्रदेश संगठन में भी देवरिया जिले के दो नेताओं को तवज्जो दी गई है। मौके की नजाकत को समझते हुए चुनाव लड़ने के इच्छुक नेता भी अपनी मेहनत को दिखाने में लगे हैं। कार्यक्रम स्थल पर भीड़ जुटाने से लेकर कार्यकर्ताओं के बीच अपनी लोकप्रियता साबित करने के लिए सभा में आए कार्यकर्ताओं के आने-जाने नाश्ता आदि का प्रबंध भी वही लोग कराने में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें