फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहन सेतु : रिवाइज एस्टीमेट स्वीकृत न होने से अधर में निर्माण, सांसत बरकरार

Fri, 15 May 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। सरयू नदी पर बन रहे मोहन सेतु के अधूरे कार्यों को पूरा कराने के लिए रिवाइज एस्टीमेट को तीन महीने बाद भी मंजूरी का इंतजार है। स्वीकृति नहीं मिलने की वजह से परियोजना परवान नहीं चढ़ी है। इस पुल के पूरा होने पर ही नदी के कटान पर भी नियंत्रण की उम्मीद है।
विज्ञापन

वर्ष 2013 में 95 करोड़ की लागत से 39 पिलर पर पुल बनाने का कार्य शुरू किया गया। जिसे 2017 में पूर्ण करा लेने की योजना थी। 70 फीसदी कार्य पूर्ण करा लिया गया है। लेकिन उस अवधि में नदी की धारा में परिवर्तन के बाद पुल का काम रुक गया।
इसके लिए संशोधित बजट 157 करोड़ की लागत से दोबारा पुल का निर्माण कार्य शुरू कराया गया लेकिन धारा के दक्षिण तरफ जाने के बाद अब इसे नए सिरे से प्लानिंग की जरूरत पड़ी।
विज्ञापन

जानकारों के अनुसार, नदी की धारा में परिवर्तन के कारण दक्षिण तरफ अंतिम खंभे से करीब 10 मीटर आगे तक पानी बहने लगा। सेतु निगम ने इसके लिए आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञ जुल्फिकार अली के नेतृत्व में मॉडल स्टडी किया गया। इस अध्ययन में पाया गया कि निर्माणाधीन पुल को नदी की बढ़ती चौड़ाई के अनुपात में बढ़ाना होगा। इसके अलावा पुल के साथ-साथ एप्रोच मार्ग को भी पहले से अधिक मजबूत बनाना होगा।
विज्ञापन

साथ ही नदी की धारा को और दक्षिण जाने से रोकने के लिए भी कार्य कराना होगा। इन सबको जोड़ते हुए 192 करोड़ का नया एस्टीमेट भेजा गया।
उम्मीद थी कि मार्च के अंतरिम बजट में इस एस्टीमेट को अनुमति मिल जाएगी, लेकिन आधा मई बीतने के बाद भी मामला जस का तस पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें