फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विधायक बोले-किसानों को शीघ्र ही मिलेगा मुआवजा

Mon, 20 Oct 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। एनएच 727 बी का निर्माण कार्य यूपी के बाद अब बिहार के भोरे पंचदेवरी व कटया में जल्द ही मुआवजा देकर निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए भाटपार रानी के विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने हाल ही में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर अब तक इस संबंध में कोई कार्यवाही न होने का हवाला दिया है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कबिहार सरकार को निर्देशित कर भू अधिग्रहण की कार्रवाई पूरा कर जल्द से जल्द लाभान्वित किसानों को मुआवजा वितरित करने हेतु निर्देशित किया। इसके परिणाम स्वरूप केंद्रीय मंत्री के निर्देश पर भू अधिग्रहण और मुआवजा देने की कार्रवाई प्रारंभ हो गई है। इस संबंध में जिला भू-अर्जन अधिकारी अनिल कुमार ने बताया है कि आगमी 1 से 2 महीनों में लाभान्वित किसानों के मुआवजे का भुगतान कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें