फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विधायक ने उठाई मजार ध्वस्तीकरण की मांग

Fri, 29 Aug 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने शहर में ओवरब्रिज के पास बनी मजार को पूरी तरह अवैध बताते हुए उसके ध्वस्तीकरण की मांग की है।
उन्होंने उप-जिलाधिकारी/नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र को भेजे पत्र में लिखा है कि यह मजार नगर क्षेत्र की पीडब्ल्यूडी और बंजर भूमि पर बनाई गई है।
इसका कोई मानचित्र स्वीकृत नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर बिना नक्शा पास कराए यह निर्माण कैसे हो गया और अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई।
उन्होंने प्रशासन से अपेक्षा की है कि विस्तृत जांच कर तुरंत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। यदि मानचित्र स्वीकृत नहीं है तो इस अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन पर इस तरह का अतिक्रमण न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह प्रवृत्ति भविष्य में गंभीर समस्याएं खड़ी कर सकती है।
इस प्रकरण पर सबसे पहले रामनगीना यादव सेवाश्रम और कई अन्य संगठनों ने आवाज उठाई थी। सेवाश्रम ने विधायक को पत्र लिखकर बताया कि ओवरब्रिज के नीचे बनी मजार बंजर व पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बनी है। संगठन ने स्पष्ट कहा कि यदि समय रहते इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो अतिक्रमण कारियों का मनोबल और बढ़ेगा। संगठन की ओर से संगठन मंत्री अनिल भूषण प्रसाद व भागवत यादव उपाध्यक्ष ने अपने पत्र में प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि अवैध निर्माण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। यदि ऐसे निर्माणों की अनदेखी की गई तो लोग खुलेआम सरकारी जमीन पर कब्जा कर धार्मिक ढांचे खड़ा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें