फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लापता युवती बिहार में मिली

Fri, 24 Jul 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता युवती को पुलिस ने करीब एक माह बाद बिहार में खोज लिया। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए देवरिया भेजा गया है। परिवार वालों को भी इसकी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक ईंट-भट्ठे पर कार्यरत बिहार के नवादा जिले निवासी एक मजदूर थाना क्षेत्र के एक युवती को करीब एक माह पूर्व बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। घटना के बाद युवती की मां की तहरीर पर मईल थाने में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी।

जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बिहार पहुंचकर युवती को अपनी अभिरक्षा में लिया। कानूनी कार्रवाई के बाद युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें