फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रास्ते के लिए सीएम से लगाई गुहार

Fri, 24 Jul 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। बनकटा थाना क्षेत्र के ताली मठिया गांव निवासी सुनीता ने रास्ते के विवाद को हल करने के लिए बृहस्पतिवार को गोरखपुर में आयोजित मुख्यमंत्री दरबार में पहुंच कर शिकायत की। मुख्यमंत्री से शिकायत की जानकारी होते ही कानूनगो और लेखपाल मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

सुनीता ने मुख्यमंत्री को दिए प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया है कि रास्ते के मामले में कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थानीय स्तर पर उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। गांव में आबादी की जमीन पर रास्ता निकाले जाने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है।
शिकायत के मुताबिक विपक्षी ने उनके साथ मारपीट घर में घुसकर तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि वीडियो साक्ष्य उनके पास मौजूद है। पीड़िता ने कहा कि थाने सहित अन्य उच्चाधिकारियों से कई बार शिकायत की गई मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें