फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लापता युवती का शव घर के सामने तालाब में मिला

Fri, 26 Dec 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। क्षेत्र के अलावलपुर गांव में तीन दिन से लापता युवती का शव शुक्रवार को घर के सामने तालाब में उतराता मिला। इससे परिवार में चीख-पुकार मच गई। युवती मानसिक रोगी बताई जा रही है। जानकारी पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है। भटनी थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव निवासी राजपति ठाकुर की बेटी रानी कुमारी (22 वर्ष) मंगलवार की रात घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। इसी बीच शुक्रवार को घर के सामने स्थित तालाब में रानी का शव उतराता मिला, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से निकलवाकर कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी पाकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस के मुताबिक युवती मानसिक रोगी थी। सीओ भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने हटाया की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें