फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लापता बालिका प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर मिली, बड़ी बहन की तलाश जारी

Tue, 04 Aug 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। क्षेत्र के एक गांव से लापता दो बहनों में से छोटी बहन को पुलिस ने प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन से खोज लिया, जबकि बड़ी बहन का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। जांच के दौरान मिले सीसीटीवी फुटेज में बड़ी बहन एक युवक के साथ ऑटो में जाती दिखाई दी है। पुलिस साथ में मौजूद युवक के बारे में जानकारी जुटा रही है।
जानकारी के अनुसार गांव की दो बहनें मां की मामूली डांट से नाराज होकर एक जुलाई को घर से चली गई थीं। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन

जांच के दौरान वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज के विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिनमें दोनों बहनें प्रयागराज के रामबाग रेलवे स्टेशन पर दिखाई दी थीं। इसके बाद पुलिस और परिजन ने प्रयागराज में उनकी तलाश तेज कर दी।
सोमवार को पुलिस ने छोटी बहन को प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर खोज लिया। पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बड़ी बहन एक युवक के साथ ऑटो में जाती दिखाई दी है। इसके बाद पुलिस युवक की पहचान और बड़ी बहन की तलाश में जुट गई है।
क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी मनोज कुमार ने बताया कि लापता दोनों बहनों में से एक को ढूंढ़ लिया गया है। दूसरी बहन की तलाश जारी है। साथ में मौजूद युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें