फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल ने बढ़ाया मिस इंडिया रनर अप मान्या सिंह का मान, दी शाबाशी

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल ने बढ़ाया मिस इंडिया रनर अप मान्या सिंह का मान, दी शाबाशी
विज्ञापन

देवरिया। मिस इंडिया रनर अप बनकर जिले का मान बढ़ाने वाली मान्या सिंह मंगलवार को राजभवन पहुंच उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन से मिलीं। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर एवं माता-पिता के प्रोत्साहन से इस मुकाम तक पहुंची बिटिया को उन्होंने उपलब्धि पर बधाई दी और उन्हें युवाओं का आइकान बताते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

बैतालपुर क्षेत्र के ग्राम विक्रम विशुनपुर गांव में पैदा हुई आटो चालक ओमप्रकाश की बेटी मान्या ने इसी साल फरवरी माह में मिस इंडिया रनरअप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था। ओमप्रकाश सिंह मुंबई के कांदिवली के ठाकुर विलेज में किराए के कमरे में परिवार संग रहते हैं। वह वहां आटो चलाकर बड़ी बेटी मान्या सिंह 20 एवं बेटा अमन 18 व पत्नी मनोरमा देवी की परवरिश करते हैं। पत्नी हेयर डिजाइनर का काम करती हैं। मान्या ने देसही देवरिया के लोहिया इंटर कॉलेज से वर्ष 2014 में हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। उसके बाद वह मुंबई चली गई। वहां से इंटर के बाद वर्ष 2018 में बैचलर ऑफ इंश्योरेंस उत्तीर्ण किया। वर्ष 2019 में वहीं एमबीए में प्रवेश लिया। मान्या सिंह ने बताया कि वह मिस दीवा बनने की तैयारियों में लगी हुई हैं। राज्यपाल से मिलकर उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और उन्होंने ऐसे ही आगे बढ़ने की सीख दी। उनके पिता ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि राज्यपाल ने बिटिया का उत्साह बढ़ाया और ग्रामीण क्षेत्र से उठकर इस मुकाम तक पहुंचने तक के यात्रा की तारीफ की। साथ ही कहा कि आप दोनों माता-पिता ने अपनी बेटी का जिस तरह से उत्साहवर्धन किया, वह अन्य अभिभावकों के लिए भी प्रेरणा देने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें