खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह 20 वर्षीय युवती घर के बाहार बकरियों को बांध रही थी। आरोप है कि इसी बीच गांव के कुछ मनचलों ने उसे देखकर अश्लीलत हरकतें करनी शुरू कर दी। युवती ने विरोध जताया तो उसे ईंट से प्रहार कर जख्मी कर दिया गया। पीड़िता नजदीक के अस्पताल में इलाज कराकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खुखुंदू क्षेत्र के एक गांव की युवती सुबह छह बजे के करीब घर में अपनी बकरियों को बाहर दरवाजे पर निकालकर बांध रही थी। आरोप है कि इस दौरान वहां कुछ मनचले आ पहुंचे और फब्तियां कसते हुए अश्लीलता शुरू कर दी। युवती ने ऐसा करने से मना किया तो और अधिक अश्लीलता करने लगे। जब उसने शोर मचाकर विरोध करना शुरू किया तो मनचलों ने ईंट से वार कर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे युवती को काफी चोटे आई है। उधर, शोर सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों को देख मनचले भाग निकले। पीड़िता थाने पहुंच तहरीर दी है। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।