फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पति की दूसरी शादी पर महिला ने एसपी से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के हिरंदापुर के मझरठिया टोला निवासी एक महिला ने अपने पति पर बिना तलाक दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी कुछ वर्ष पूर्व शेषनाथ से हुई थी, जिससे उसके दो बच्चे भी हैं। आरोप है कि पति ने उसे झांसा देकर 26 वर्षीय दूसरी महिला से बिना तलाक लिए कोर्ट मैरिज कर ली। इतना ही नहीं, अब वह उसे खर्चा भी नहीं दे रहा है, जिससे उसके सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।
महिला ने बताया कि वह इस संबंध में कई बार रामपुर कारखाना पुलिस को तहरीर दे चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार को उसने पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की मांग की।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। महिला को परिवार न्यायालय में वाद दायर करने की सलाह दी गई है। हालांकि, महिला दोबारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची है। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें