फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महेन मंदिर परिसर में मनबढ़ों ने मचाया उत्पात

Sat, 13 Jun 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। क्षेत्र के महेन स्थित महेंद्रानाथ मंदिर परिसर में शनिवार को चढ़ावे को लेकर दो पुजारियों में मारपीट हो गई। इससे मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। किसी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

मदनपुर थाना क्षेत्र के महेन गांव स्थित बाबा महेंद्रानाथ मंदिर परिसर के इस वीडियो में कुछ लोग लाठी-डंडा से एक दूसरे पर वार करते दिख रहे हैं। पूजा-अर्चन करने आए लोग मंदिर परिसर में खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागते देखे जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि मंदिर के चढ़ावा की रकम को लेकर प्रबंधन से जुड़े दो लोगों के बीच कहासुनी व मारपीट हो रही थी। मदनपुर एसओ नंदा प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें