तरकुलवा। नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी कुशीनगर जिले के कप्तानगंज क्षेत्र के ग्राम मुडीला हरपुर टोला भुटवा निवासी दीपक उर्फ दीपू को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गढ़रामपुर कस्बा के पास से दबोचा गया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि करीब तीन माह पहले दीपक ने तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। संवाद