फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सीएम का संदेश लेकर रुद्रपुर पहुंचे मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

Tue, 06 Oct 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
 सभासद राजन के पिता से मिलकर सांत्वना देते जलशक्ति मंत्री
विज्ञापन
रुद्रपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले फौजी और सभासद के परिजन से रविवार को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह और विधायक जयप्रकाश निषाद के साथ शाम करीब चार बजे सूबेदार सत्यवान सिंह के गांव गहिला पहुंचे। मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने हादसे में जान गंवाने वालों के घरवालोें से मुलाकात की और उन्हें ढांढ़स बंधाया।
इसके बाद प्रतिनिधिमंडल सभासद राजन चौधरी के घर पहुंचा और परिवार को सांत्वना दी। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हादसे से बेहद आहत हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मृतकों के परिवार वालों को तत्काल दो-दो लाख रुपये की अहेतुक सहायता स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें