प्रभारी मंत्री ने योजनाओं का किया निरीक्षण
रुद्रपुर। देवरिया जिले के प्रभारी मंत्री श्रीराम चौहान ने बृहस्पतिवार को कन्हौली गांव में चौपाल लगाई । इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के चार साल की विकास योजनाओं की उपलब्धियों का गुणगान किया। उन्होंने विभिन्न विभाग की ओर से लगाए गए योजनाओं के स्टॉल का निरीक्षण किया। प्रभारी मंत्री ने पुष्टाहार बांटकर नौनिहालों को अन्नप्राशन कराया।
उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार आने के बाद चारों तरफ खुशहाली छायी है। सीएम योगी आदित्यनाथ कर्मयोग से यूपी को खुशहाल प्रदेश बना रहे हैं। योगी सरकार गांव, गरीब, नौजवान, किसान के हितों को ध्यान में रख कर कार्य कर रही है। चार साल में प्रदेश में बेजोड़ विकास हुआ है। गरीबों को सस्ती दवा और इलाज मुहैया कराया जा रहा है। किसानों को सस्ते रेट पर खाद, बीज दिया जा रहा है। लोगों ने प्रभारी मंत्री को क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह, उपजिलाधिकारी संजीव उपाध्याय, सीओ अंबिका प्रसाद, बीडीओ कार्तिकेय मिश्र, बीईओ लक्ष्मी नारायण, छठे लाल निगम, हरेंद्र जायसवाल, दिनेश पांडेय, पवन मिश्रा, दिलीप जायसवाल, महेश मणि, सुनील निषाद, अनिल पांडेय, प्रमोद शाही, उषा पासवान, मोहन उपाध्याय, अनिरुद्ध चौधरी, वीरेंद्र पांडेय, राम जतन पुजारी,मंजय निषाद, अखिलेश्वर सिंह, राम संतोष शुक्ला, संगम धर दुबे, भगवान यादव, रमा शंकर निषाद, गुरुदेव तिवारी, डॉ दिनेश यादव, कमलेश सिंह आदि मौजूद रहे।