फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों और ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों और ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बरहज। मदनपुर थाना क्षेत्र के करायल शुक्ल चौराहे पर ग्रामीणों और व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। विरोध में दुकानें बंद रहीं। आरोप लगाया कि पुलिस भिटहां मामले में निर्दोषों को बेवजह परेशान कर रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को करायल शुक्ल गांव के लोग सुबह आठ बजे चौराहे पर पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने चौराहे से जाने वाली परिवहन बस को रोक विरोध जताया। जबकि दुकानदार भी अपने प्रतिष्ठान बंद कर विरोध-प्रदर्शन में शामिल हो गए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जांच के नाम पर पुलिस निर्दोषों को परेशान कर रही है। हालांकि कुछ देर बाद लोगों ने बस को जाने दिया। लेकिन दुकानें बंद रहीं। जिससे जरूरत के सामानों को लेकर लोग परेशान दिखे। बताया जा रहा है कि 17 फरवरी को भिटहां निवासिनी खुशी चौहान घर से लापता हो गई थी। उसका शव गांव के सीवान पर गेहूं के खेत में मिला था। मामले के खुलासे में पुलिस जुटी है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। लोगों का कहना है कि मामले में अपनी पीठ थपथपाने के चक्कर में पुलिस निर्दोषों को फंसा सकती है। इंस्पेक्टर मदनपुर प्रभुदयाल सिंह ने बताया कि सुबह बस रोके जाने की सूचना मिली थी। जिसे कुछ देर बाद जाने दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें