देवरिया। प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह को ज्ञापन सौंपते राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारी। स्
देवरिया। जिले के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह से बुधवार को देवरिया डाक बंगला परिसर में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल मिला।
प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह की खुदकुशी के मामले में दोषियों के खिलाफ यथाशीघ्र विभागीय एवं विधिक कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष समेत कई शिक्षक नेताओं ने मंत्री से कहा कि बीएसए के खिलाफ कार्रवाई में देर होने पर आपका भी नाम चर्चा में आ रहा है। इस पर प्रभारी मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस प्रकरण से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। बीएसए के खिलाफ कार्रवाई बेसिक शिक्षा विभाग को करना है।
दरअसल बीएसए शालिनी श्रीवास्तव भी बलिया की रहने वाली हैं, इसीलिए चर्चा है कि वे प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह की करीबी हैं। हालांकि, मंत्री ने इसे बेवजह की बात कहते हुए सिरे से खारिज किया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक जयशिव प्रताप चंद ने कहा कि इस हृदयविदारक घटना से समूचा शिक्षक समाज व्यथित एवं आक्रोशित है।