देवरिया। डिपो स्तर पर जल्द ही मिनी बसों की सुविधा यात्रियों को मिलेगा। ये बसें 40 से 42 सीटर होंगी। इन्हें लोकल के साथ ही लंबी दूरी वाले मार्गों पर चलाने की योजना हैं।
देवरिया डिपो को 10 बसें मिलने की बात कही जा रही है। अधिकतर लोकल रूट पर 52 सीटर बसें चलती हैं। इनमें अनुबंधित बसों की संख्या अधिक है। अब परिवहन निगम की बसें भी लोकल रुटों पर संचालित की जाएंगी।
देवरिया डिपो के क्षेत्रीय प्रबंध कपिलदेव प्रसाद ने बताया कि परिवहन निगम मुख्यालय की ओर से मिनी बसें चलवाने का निर्णय लिया गया है। गोरखपुर परिक्षेत्र की ओर से कुल 70 बसों की मांग की गई है, इसमें 10 बसें देवरिया डिपो को मिलने की संभावना है। जल्द ही बसों के आने की उम्मीद है। मिलने के बाद इनका संचालन रूट का निर्धारण कर किया जाएगा। संवाद