देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज में डेयरी प्रोडक्ट का काउंटर खुलेगा। इससे मरीजों को परिसर में शुद्ध दूध और दुग्ध उत्पाद सुलभ होगा।
इसकी तैयारी चल रही है। मेडिकल काॅलेज में आने वाले ढाई हजार से अधिक मरीजों को जरूरत पर शुद्ध दूध उपलब्ध कराने के लिए एक सरकारी कंपनी अपने आउटलेट खोलने की तैयारी में है। प्रमुख सचिव ने इस बावत जिला प्रशासन को पत्र लिखा है। यह पत्र मेडिकल काॅलेज प्रशासन के पास पहुंच गया है।
वहीं सरकारी कंपनी के कर्मचारी लगातार मेडिकल काॅलेज प्रशासन से संपर्क कर डेयरी प्रोडक्ट के लिए जगह उपलब्ध कराने का अनुरोध कर रहे हैं। सीएमएस डॉ. एचके मिश्र ने बताया कि इस मामले में जानकारी नहीं है। कल कार्यालय खुलने पर ही पता चल पाएगा। संवाद