फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एनसीसी कैडेटों को दिया सैन्य प्रशिक्षण

Fri, 27 Nov 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार रोड। पिपरा बांध में 52 यूपी बटालियन एनसीसी देवरिया के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में बृहस्पतिवार को कैडेटों को सैन्य प्रशिक्षण के साथ स्वास्थ्य और संवैधानिक मूल्यों की जानकारी दी गई। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, शारीरिक दक्षता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान कैडेटों को हथियार संचालन, बाधाओं को पार करने, माइन फील्ड, दुश्मन से मुकाबले की रणनीति और प्राथमिक उपचार का अभ्यास कराया गया। कैंप कमांडेंट कर्नल कुलदीप राज के नेतृत्व में कैडेटों की शारीरिक और मानसिक दक्षता का परीक्षण भी किया गया।
इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर से पहुंचे स्वास्थ्य अधिकारियों ने कैडेटों को केंद्र सरकार के टीबी मुक्त भारत अभियान की जानकारी दी। उन्होंने टीबी के लक्षण, बचाव, समय पर जांच और नियमित उपचार के महत्व के बारे में बताया। साथ ही टीबी उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया।
विज्ञापन

संविधान दिवस पर कैडेटों को संविधान की प्रस्तावना और मौलिक कर्तव्यों की जानकारी दी गई। उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने और संवैधानिक मूल्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जागरूकता रैली निकालकर लोगों को भी जागरूक किया गया और कैडेटों को शपथ दिलाई गई।
शिविर के दौरान कैडेटों को देवरहा बाबा आश्रम का दर्शन भी कराया गया। कार्यक्रम में एनसीसी अधिकारी डॉ. दिवाकर मिश्रा, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. रमेश, सूबेदार मेजर मनवीर सिंह और मनोज मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें