फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। घर से बाजार जा रहे एक अधेड़ की पगरा गांव के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

सकतुआ बुजुर्ग गांव निवासी वीरेंद्र प्रताप राव (55) पुत्र स्व. हरिशंकर राव शुक्रवार की शाम बाइक से बंजरिया बाजार करने जा रहे थे। अभी वह पगरा गांव के निकट पहुंचे थे कि किसी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी, जिससे वह गाड़ी समेत गड्ढे में गिर पड़े। कुछ देर बाद राहगीरों की नजर उन पर पड़ी तो घर वालों को सूचना दी। परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि सड़क हादसे में अधेड़ की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें