फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरने लगा पारा, ठिठुरने लगे लोग

Thu, 12 Jan 2017 11:23 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
सदर रेलवे स्टेशन पर ठंड के चलते ठिठुरे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। पछुआ हवाओं ने जिले में ठंड बढ़ा दी है। दिन में अच्छी धूप होने के बाद भी हवाओं में नमी रही। शाम होते ही पारा तेजी से गिरने लगा और लोग घरों में दुबकने लगे। मौसम विज्ञान विभाग ने ठंड कई दिनों तक जारी रहने का अनुमान लगाया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से बर्फबारी हो रही है। इसका असर मैदानी इलाकों में होने लगा है।
विज्ञापन


पछुआ हवाओं के चलने से ठंड तो लग रही थी, लेकिन तेज धूप की वजह से इसका असर कम था। बुधवार से मौसम बदल गया है। तेज धूप होने के बाद भी सुबह और शाम को ठंड लग रहा था। यही हाल रात के समय में भी रहा।

बृहस्पतिवार की सुबह भी ठंड रही। सुबह ही धूप तो निकल गया था, लेकिन लोगों को ठंड कंपा दे रही थी। शाम के समय पारा और लुढ़क गया। ठंड बढ़ गई तो लोग जल्दी-जल्दी अपने घरों का रुख कर लिए।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी है कि यह ठंड कई दिनों तक जारी रहेगी। शुक्रवार को सबसे अधिक ठंड पड़ने की संभावना है। सोमवार से मौसम में सुधार होने की बात बताया जा रहा है। रोडवेज और रेलवे परिसर में बस और ट्रेन का इंतजार कर रहे लोग ठंड से ठिठुरे रहे। चिकित्सकों की सलाह है कि ठिठुरन भरी इस ठंड में बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें