फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेमयू ने तहसीलदार को सौंपा 14 सूत्री मांगपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
खेमयू ने तहसीलदार को सौंपा 14 सूत्री मांगपत्र
विज्ञापन

सलेमपुर। उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष कामरेड सतीश कुमार व जिला मंत्री रामनिवास यादव, हरेकृष्ण कुशवाहा के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को 14 सूत्री मांगपत्र तहसीलदार को सौंपा। मांग पत्र प्रधानमंत्री के नाम संबोधित था।
सतीश कुमार ने कहा कि कोरोना के दौरान मजदूर, किसान, ठेला व्यवसाय, पटरी व्यवसायियों का रोजगार चौपट हो गया है। कोविड-19 का एक हजार रुपये अनुदान तत्काल उनके खाते में भेजा जाए। जिन लोगों का राशन कार्ड से नाम कटा है उनको जोड़ा जाए। जिन लोगों का राशन कार्ड नहीं है, पात्र लोगों का राशन मुहैया कराया जाए। साथ ही गांधी चौक से सरकारी हॉस्पिटल तक सड़क का तत्काल निर्माण कराया जाए। अलीगढ़ जनपद में शराब पीने से हुई मौत की जांच करा कर दोषी व्यक्तियों को सजा और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग पत्र में सभी ग्राम पंचायतों व नगर पंचायतों में कोविड 19 का टीका कैंप लगाकर लगाने, नगर पंचायत में टूटी सड़कों का निर्माण और बिजली व्यवस्था को तत्काल ठीक कराने, बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने, डीजल, पेट्रोल-रसोई गैस की कीमतें आधी करने की मांग की। इस दौरान सतीश कुमार, रामनिवास यादव, प्रेमचंद यादव, हरेकृष्ण कुशवाहा, संजय गौड़, बार एसोसिएशन सलेमपुर के पूर्व अध्यक्ष परमानंद यादव, अविनाश मौर्या, सुमंत गुप्ता, सिकंदर कुमार, अवनीश राजभर, संतोष राजभर, अनिल यादव, सुनील गुप्ता, श्रीराम यादव, अमन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें