फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सभासद की भूख हड़ताल दूसरे दिन समाप्त

Fri, 20 Jun 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। सड़क के बगल में अतिक्रमण हटवाने और बंद पड़े नाली निर्माण को शुरू कराने की मांग को लेकर नगर पंचायत के सभासद आदित्य सिंह मोनू और उनके समर्थन में बैठे सभी सभासदों की भूख हड़ताल दूसरे दिन बृहस्पतिवार को समाप्त हो गई। नायब तहसीलदार अभिजीत सिंह ने जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराया।
विज्ञापन

स्थानीय प्रशासन के आदेश पर अतिक्रमणकारियों शंकर दयाल सिंह, संतोष सिंह, रामायण यादव, रमेश कुशवाहा, डॉ. नवल किशोर सिंह, आनंद स्वरूप सिंह आदि ने प्रशासन के दूसरी बार चिह्नित किए जाने के तत्काल बाद स्वयं अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। इसके बाद जेसीबी लगाकर उसे साफ कराया गया। इससे नाली निर्माण का रास्ता साफ हो गया।
विज्ञापन

वार्ड नंबर एक लखना उर्फ डोमडीह के सभासद आदित्य सिंह मोनू 26 अप्रैल को उस समय भूख हड़ताल पर बैठ गए थे, जब अतिक्रमणकारी नाली निर्माण को रोक दिए थे।
प्रशासन के आश्वासन के बाद उन्होंने भूख हड़ताल समाप्त कर दिया था। 18 जून से फिर भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें