फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महाविद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मईल। बाबू बैजनाथ सिंह महाविद्यालय देवढ़ी, अंडिला में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत शनिवार को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बीएससी, बीए की छात्राओं ने भाग लिया। उन्होंने अपने-अपने हाथों पर मेहंदी लगाकर प्रतिभा दिखाई।
प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम सेमेस्टर की प्रतिभागी सौम्या पांडेय प्रथम व सपना सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बीए प्रथम सेमेस्टर की प्रीति भारती प्रथम व सुप्रिया पासवान द्वितीय और विभा गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीए तृतीय सेमेस्टर की प्रतिभागी वंदना प्रथम, संजीदा खातून द्वितीय व आफरीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीए पंचम सेमेस्टर की प्रतिभागी मधु पासवान प्रथम, शाजीदा द्वितीय व शगुफ्ता एवं हुस्नआरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को महाविद्यालय के निदेशक धर्मेंद्र सिंह ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान सुनील कुमार राव, विमलेश यादव, राजेश्वर कुमार, मनीष यादव, अभिषेक मिश्र, प्रियंका यादव, तेजनारायण यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें