फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेहा हरहंगपुर की टीम बनी चैंपियन

Thu, 15 Jan 2026 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। नगर पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय कनकपुरा में खेले जा रहे स्व. दिग्विजय प्रताप कौशिक फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बुधवार को मेहा हरहंगपुर और कनकपुरा की टीमों के बीच खेला गया। इसमें मेहा हरहंगपुर की टीम ने कनकपुरा को 4-1 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में मेहा हरहंगपुर की टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल का परिचय दिया। पहले हाफ के 15वें मिनट में मेहा हरहंगपुर की टीम के 7 नंबर की जर्सी के खिलाड़ी ने गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। मैच के 20वें मिनट में इस टीम के 6 नंबर की जर्सी के खिलाड़ी ने दूसरा गोल कर टीम को 2-0 से बढ़त दिला दी।
दूसरे हाफ के तीसरे मिनट में मेहा हरहंगपुर के 10 नंबर की जर्सी के खिलाड़ी ने गोल कर टीम को 3-0 की बढ़त बना दी।
इसके कुछ देर बाद कनकपुरा की टीम ने एक गोल कर अंतर को 3-1 कर दिया, लेकिन इसके कुछ ही मिनट बाद मेहा हरहंगपुर के 6 नंबर जर्सी के खिलाड़ी ने एक गोल दाग कर टीम को 4-1 की निर्णायक बढ़त दिला दी। कुछ ही देर बाद निर्णायक की सीटी बजी और मेहा हरहंगपुर की टीम ने 4-1 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया। निर्णायक का काम नसीर अहमद ने किया। कमेंट्री दिवेश कौशिक ने की।
विज्ञापन

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सुजीत सिंह, सभासद विजय बहादुर, सभासद सफीक अंसारी, पूर्व प्रधान रामकृपाल राव, रणधीर सिंह गोलू, राजेंद्र प्रसाद, नन्हे सिंह, गुन्हे सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें