फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गणित को रुचिकर ढंग से पढ़ाएंगे शिक्षक

Thu, 15 Jan 2026 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। परिषदीय, कस्तूरबा विद्यालयों के शिक्षक गणित को रुचिकर तरीके से पढ़ाएंगे। इन शिक्षकों को लखनऊ में प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण 15 से 17 जनवरी तक लखनऊ के राज्य ग्राम्य विकास संस्थान लखनऊ में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में जिले के 58 शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। इसमें परिषदीय विद्यालयों से 35, पीएमश्री विद्यालयों के 7, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के 13 और डायट रामपुर कारखाना के दो शिक्षक शामिल होंगे। वहीं डीसी कम्युनिटी को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस प्रशिक्षण में बच्चों को गणित को रुचिकर तरीके से पढ़ाने के तरीके बताए जाएंगे। आओ करके सीखें या लर्निंग बाई डूइंग के तरीके पर आधारित अध्यापन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह शिक्षक प्रशिक्षण के बाद जिले में आकर बच्चों को पढ़ाएंगे। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अनुज सिंह ने बताया कि सभी शिक्षक 15 जनवरी से लखनऊ में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें