फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेहा हरहंगपुर ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Thu, 12 Feb 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। किसान इंटरमीडिएट कॉलेज कंचनपुर के प्रांगण में आयोजित केएफसी फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बुधवार को मेहा हरहंगपुर और गोरखपुर की टीमों के बीच खेला गया।
विज्ञापन

इस रोमांचक मुकाबले में पेनाल्टी शूटआउट के जरिए मेहा हरहंगपुर ने गोरखपुर को 5-4 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया।
निर्धारित 40-10-40 मिनट के खेल में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-2 गोल की बराबरी पर थे। निर्धारित समय में मैच बराबरी पर रहने के चलते निर्णायक मंडल ने पेनाल्टी शूटआउट का निर्णय लिया, जिसमें मेहा हरहंगपुर की टीम ने गोरखपुर को 5-4 जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया।
मुख्य अतिथि भाजपा नेता राजू भारती, डॉ. फखरुद्दीन अली व सपा के वरिष्ठ नेता अशोक कुशवाहा ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया। सपा नेता अशोक कुशवाहा ने कहा कि खेल से सामाजिक सद्भाव मजबूत होता है।
विज्ञापन

जब खेल के मैदान में खिलाड़ी उतरता है तो जाति और धर्म से ऊपर उठकर अपनी टीम के लिए प्रदर्शन करता है। निर्णय की भूमिका सुभाष ने निभाई।
जबकि कमेंट्री अब्दुल रब और असलम मास्टर ने किया। इस मौके पर आजम, जुल्फिकार, दया चौहान, राकेश पाल, अशोक पाल, शंभू पाल, लकी गुप्ता, महबूब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें