फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मतदान प्रक्रिया में सहभागिता किन्नर समुदाय के लिए नया मार्ग प्रशस्त करेगा

Sat, 27 Apr 2024 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
थर्ड जेंडर को मतदान की प्रक्रिया में शामिल करने के लिए सीडीओ ने किया संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुख्य विकास अधिकारी व स्वीप नोडल प्रत्यूष पांडेय ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के तहत शुक्रवार को विकास भवन के गांधी सभागार में किन्नर समुदाय के लोगों से संवाद किया।
उन्होंने मतदान शपथ दिलाई और जिलाधिकारी की ओर से मतदान करने के लिए भेजे गए पत्र को थर्ड जेंडर समुदाय के लोगों को दिया। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया में सहभागिता किन्नर समुदाय को मुख्य धारा में जुड़ने के लिए एक नया मार्ग प्रशस्त करेगा।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व सहायक स्वीप नोडल शालिनी श्रीवास्तव ने कहा कि एक सशक्त लोकतंत्र के लिए अंतिम व्यक्ति तक की भागीदारी आवश्यक है। थर्ड जेंडर समुदाय के जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं है उनके लिए एक विशेष दिन अभियान चलाकर उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। उन सभी को एक जून को ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा।
जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर ने कहा कि सरकार की ओर से थर्ड जेंडर समुदाय को मुख्य धारा में लाने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। मतदान प्रक्रिया में भागीदारी इसे और सशक्त बनाएगी।
थर्ड जेंडर को समाज की मुख्य धारा में लाने एवं उनकी बेहतरी के लिए कार्य कर रही संस्था एकता सेवा संस्थान की अध्यक्ष एकता माहेश्वरी के नेतृत्व में थर्ड जेंडर का एक प्रतिनिधिमंडल ने सीडीओ को अपनी समस्याओं एवं योजनाओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय, जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता डॉ. आलोक पांडेय, जनपद स्वीप कोऑर्डिनेटर आशुतोष नाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें