चार थानों की पुलिस ने 3339 को किया पाबंद
110 जी की भी हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद चुनाव आयोग के निर्देश पर लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है। एहतियात के तौर पर जहां जहां चुनाव में व्यवधान की आशंका है और जो किसी दल से जुड़ा है, ऐसे लोगों को 107/16 के तहत पाबंद किया जा रहा है।
सर्किल क्षेत्र के भाटपार रानी, खामपार, बनकटा व श्रीरामपुर थाने की पुलिस कार्रवाई कर न्यायालय उप जिलाधिकारी के यहां भेज रही है, जहां से उन्हें भारी भरकम मुचलका पर पाबंद किया जा सके। भाटपार रानी पुलिस ने 121 लोगों का चालान किया है, जबकि 1101 लोगों को पाबंद किया है। खामपार पुलिस ने जहां 63 लोगों का चालान किया है, वहीं 420 लोगों को पाबंद किया है। श्रीरामपुर थाने की पुलिस ने 66 लोगों का चालान किया है, जबकि 375 लोगों को पाबंद किया है। बनकटा पुलिस ने 116 लोगों का चालान किया है और 1082 लोगों को पाबंद किया है।
क्षेत्राधिकारी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि आयोग के निर्देश पर प्रशासन सकुशल लोकसभा चुनाव कराने के लिए कटिबद्ध है। ग्राम सभा वार सुरक्षा व्यवस्था को मुकम्मल बनाते हुए शांति और सौहार्द पूर्वक मतदान कराने के लिए पुलिस कार्य कर रही है।
110 जी की भी हुई कार्रवाई
भाटपाररानी। चुनाव में गड़बड़ी की आशंका में चिह्नित कर पुलिस प्रशासन 110 जी की भी कार्रवाई कर रहा है। भटनी पुलिस ने मुकेश पुत्र शंकर निवासी रानीघाट, अनिल शर्मा पुत्र अशोक शर्मा निवासी लालचक, धर्मेंद्र दुबे पुत्र शिव शंभू निवासी डेमुसा, चंद्र देव शर्मा पुत्र अजय शर्मा निवासी लाल चक, भाटपाररानी पुलिस ने साबिर पुत्र वकील निवासी पकड़ी बाबू, आकाश पुत्र अजय निवासी सोहनपार ,रवि यादव पुत्र अभय सोहनपार, आदिल पुत्र दयानंद निवासी मल्हनी , राजेश यादव पुत्र सत्यनारायण निवासी लाखोपार, नीरज चौहान पुत्र केदार शंकरपुरा, राजीव पांडे पुत्र गोपाल निवासी पांडे चनुकी, कन्हैया पुत्र रमाकांत कठौड़ी, हरिकेवल पुत्र गोरख निवासी अजोरिया, ऋषि कुमार राम बचन निवासी अजोरिया, आनंद राजभर पुत्र वीर बली निवासी बेलपार पंडित ,अमरनाथ पुत्र राम जनम निवासी कुईचवर, बिपिन चंद्र पुत्र चंद्रभान निवासी महुजा, विकास पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी कठौड़ी, ऋषिकेश पुत्र मुख्तार निवासी बिशनपुरा, आदित्य पुत्र संतोष निवासी बेलपार पंडित, शुभम पुत्र अशोक वर्मा निवासी रामपुर लिटिहा और खामपार थाने की पुलिस ने शकील निवासी भिंगारी बाजार, कुतुबुद्दीन भिगारीं, शुभम सिंह निवासी पिपरा बघेल, रोहित निवासी खामपार के खिलाफ 110 जी की कार्रवाई की है।