फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हिंदी पाठ्यक्रम में होगी एमबीबीएस की मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में अब एमबीबीएस की पढ़ाई हिंदी पाठ्यक्रम में भी होगी। शासन ने इसकी स्वीकृति दी है। इससे मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों को सहूलियत होगी। मेडिकल कॉलेज इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में प्रथम वर्ष में सौ सीटें हैं। यहां तीन बैच की पढ़ाई चल रही है। अब तक अंग्रेजी में पढ़ाई होती है। सरकार योजना है कि अंग्रेजी के अलावा हिंदी भाषा में भी एमबीबीएस के छात्रों की पढ़ाई की जाए। इसको लेकर प्रदेश ने अनुमति दी है। इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशक किजल सिंह ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन को पत्र भेजा है, जिसमें हिंदी माध्यम से पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि इसके लिए सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश देने को कहा है, ताकि इसकी तैयारी कर ली जाए। संभावना है कि अगले सत्र से अंग्रेजी के अलावा हिंदी पाठ्यक्रम में पढ़ाई शुरू हो जाए। इससे जिन छात्रों को समस्या होती है उन्हें पढ़ाई करने में सहूलियत होगी। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशक का पत्र मिला है। उनके निर्देश का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें