फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: उत्साह एवं उमंग के साथ दी परीक्षा, बेहतर भविष्य बनाने की दिखी चाह

विज्ञापन
एनपीएस स्कुल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित  अतुल माहेश्वरी छात्र वृ​त्ति परीक्षा  देने
विज्ञापन
नेशनल पब्लिक स्कूल सोंदा में आयोजित हुई अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा
विज्ञापन


कक्षा नौ से 12वीं तक के 198 परीक्षार्थियों ने किया प्रतिभाग


संवाद न्यूज एजेंसी



देवरिया। भविष्य को संवारने और कॅरियर में उड़ान भरने की सोच के साथ जिले के विभिन्न जगहों से आए 198 होनहारों ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में प्रतिभाग किया। रविवार को शहर के नेशनल पब्लिक स्कूल, सोंदा में हुई इस परीक्षा में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थी उत्साह एवं उमंग के साथ शामिल हुए।

स्कूल की कक्षाओं में पूरे आत्मविश्वास के साथ अनुशासित ढंग से परीक्षा समाप्त होने तक परीक्षार्थियों ने अपनी सहभागिता दिखाई। एक-एक प्रश्न को करने में वह समय सीमा के अंदर तल्लीन दिखे। बहुविकल्पीय 100 प्रश्नों के उत्तर ओएमआर सीट पर देने थे। इसके लिए छात्र-छात्राओं को डेढ़ घंटे का समय दिया गया। परीक्षा के बाद ओएमआर सीट को सील बंद कर दिया गया। देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर सोंदा के पास स्थित परीक्षा केंद्र पर सुबह नौ बजे ही विद्यार्थी अभिभावकों के साथ पहुंचने लगे। सुबह 10:30 बजे सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश दिलाया गया। परीक्षा सुबह 11 से 12:30 बजे के बीच संपन्न हुई।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए कुल 308 परीक्षार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इसमें कक्षा नौवीं कक्षा के 42, 10 वीं के 45, कक्षा 11 वीं के 74, 12 वीं के 37 को मिलाकर कुल 198 इसमें शामिल हुए।









-

विद्यार्थी बोले



-

कुल 100 सवालों के जवाब देने थे। परीक्षा के लिए हर दिन अलग से तैयारी भी किए थे। पेपर भी बढि़या हुआ है। छात्रवृत्ति मिली तो कॅरियर को उड़ान मिलेगी। साथ ही आगे की पढ़ाई को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।



-खुशी कुशवाहा, कक्षा-11





-



पेपर बहुत अच्छा हुआ है। परीक्षा पास करने के बाद मिलने वाली छात्रवृत्ति से आगे की पढ़ाई को बेहतर बनाएंगे। इस तरह की परीक्षा हमेशा होते रहनी चाहिए।



-सानिया परवीन, कक्षा-11





अमर उजाला अखबार की ओर से आयोजित यह परीक्षा विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करने वाली है। नौवीं से 12 वीं तक के हर छात्र-छात्रा को इसमें प्रतिभाग करना चाहिए।



-हबीबा वारसी, कक्षा-10







सभी सवालों का जवाब देने के लिए और अधिक समय चाहिए था। हालांकि जो भी सवाल थे, प्रतियोगी परीक्षाओं की तरह ही लगे। उम्मीद है कि परीक्षा में सफलता मिलेगी और छात्रवृत्ति भी मिलेगी।



-शिवानी, कक्षा-10





परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने में इन्होंने किया सहयोग

बेहतर व व्यवस्थित तरीके से परीक्षा को पूर्ण कराने में रानी चौरसिया, सुष्मिता तिवारी, रिचा मिश्रा, सुजाता आर्य, शिखा मिश्र, अंशू श्रीवास्तव, शिवांगी शाही, विवेक मिश्रा, पंकज मिश्र, राजश्री यादव, खुशबू जायसवाल, ब्रह्मदेव मिश्र, विपिन गुप्ता, बृजेश तिवारी, विवेक मिश्रा, अश्विनी ओझा, चंदन यादव, अभिषेक यादव, सौरभ मिश्रा, बसंती प्रजापति, रवि यादव आदि ने बड़ी भूमिका निभाई।
विज्ञापन




-

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित यह परीक्षा निश्चित तौर पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को नई राह दिखाएगी। इससे उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होगी। छात्र-छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ाने का यह कार्य करेगी, जो आगे की परीक्षाओं में एवं भविष्य में उनके सपनों को साकार करने में मददगार साबित होगी।

-संजय शंकर मिश्र, प्रबंध निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें