फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एमबीबीएस सेकेंड प्रोफेशनल परीक्षा में शत-प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण

Wed, 15 May 2024 04:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, प्राचार्य ने छात्रों व शिक्षकों को दी बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। एमबीबीएस सेकेंड प्रोफेशनल परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। परीक्षा में शामिल सभी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। इससे मेडिकल कॉलेज का नाम रोशन हुआ है। अंकिता सिंह ने 76.2 प्रतिशत अंक हासिल कर कॉलेज टाॅप किया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2021 में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू हुई। प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए 100 सीट हैं। महाविद्यालय अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ से संबद्ध है। चिकित्सा विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा आयोजित कराई जाती है। प्रथम बैच के सेकेंड प्रोफेशनल की परीक्षा 1 से 9 मार्च तक चली। इसमें मेडिकल कॉलेज के 92 विद्यार्थी शामिल हुए, जिसमें शिक्षकों और छात्रों का परिश्रम रंग लाया है। छात्रों की मेहनत और लगन के कारण परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। सभी छात्र उत्तीर्ण हुए। छात्रा अंकिता सिंह 76.2 प्रतिशत अंक हासिल कॉलेज की टाॅपर बनीं। जबकि दूसरे स्थान पर अनुजा पांडेय रहीं, उन्हें 75.8 प्रतिशत अंक मिला। वहीं, 75.3 प्रतिशत अंक हासिल कर श्रेयांश केसरी को तृतीय स्थान मिला। चिकित्सा शिक्षकों व चिकित्सकों ने छात्रों को बधाई दी है। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल ने कॉलेज के छात्राें व चिकित्सा शिक्षकों को बधाई दी है। साथ ही छात्रों को शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें